Site icon Bhoomika Bharat News

प्राकृतिक झरने का लुफ्त उठा रहे सैलानी

हरदा(सन्दीप अग्रवाल)

हरदा जिला अंतर्गत टिमरनी विकासखंड की रहटगांव तहसील के वन क्षेत्र गोराखाल में बना प्राकृतिक झरना वर्षा ऋतु में शबाब पर ,रोजाना सैकड़ो की संख्या में सैलानी पर्यटक हरी-भरी वादी में बने झरने का लुफ्त उठा रहे पिकनिक मना रहे। वन विभाग के द्वारा सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं वहीं सैलानियों को आगाह किया जा रहा है, चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए है, सैलानियों से निवेदन किया जा रहा है कि गाइडलाइन का पालन करें, तो वही सैलानियों ने भी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि हरदा जिले में यह एकमात्र झरना है। वन क्षेत्र गोराखाल सहित अन्य स्थानों पर भी छोटे छोटे झरने पहाड़ी नदियां कल-कल करती बह रही है।दूर दूर से लोग इस रमणीय स्थल पर पहुंच रहे है।क्षेत्रवासियों ने शासन से अपील की है कि इस स्थान को पर्यटन स्थल घोषित कर ओर अन्य विकास कार्य यहाँ कराए जाएं जिससे सैलानियों को सुविधा मिल सके।

Exit mobile version