कस्ता विधायक नेआयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं ब्लॉक पब्लिक हेल्थ क्रेडिट का फीता काटकर किया लोकार्पण
लखीमपुर खीरी। विकासखंड मितौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली में कस्ता विधायक व मुख्य चिकित्सा अधिकारी लखीमपुर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी मितौली डॉक्टर देवेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण, पुष्प गुच्छ ,स्मृति चिन्ह देकर स्वागत अभिनंदन किया और (5:25) सवा पांच करोड की परियोजना व 20 बेड वार्ड व उपकेंद्र क्षेत्रीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं ब्लॉक पब्लिक हेल्थ क्रेडिट का फीता काटकर लोकार्पण कर क्षेत्र की जनता को समर्पित किया
ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट एवं 16 आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतोष गुप्ता द्वारा किया गया लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू नें कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भाजपा सरकार गरीबों किसानों, आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति का चिंतन करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी तरीके की जांचे उपलब्ध कराकर 5 लाख तक का आयुष्मान कार्ड बनाकर गरीबों को तोहफा दिया है सरकार गरीबों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बहुत सी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही है और कहा कि 5:25 करोड़ की लागत से 16 परियोजनाओं का लोकार्पण और 50 बेड की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है और समस्त जांच ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट में निशुल्क संचालित की जा रहीं हैं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर संतोष कुमार गुप्ता द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार द्वारा दी जा रही सेवाओं के बारे में लोगों को विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर देवेंद्र सिंह ने आए हुए मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों को अपना मूल्य समय देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया इस अवसर पर ग्राम बबौना में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी राहुल कुमार यादव को परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर अवर अभियंता बृजेश कुमार वर्मा, डॉक्टर अखिलेश खरे, डॉ केके भार्गव,डॉ राजेश वर्मा, डॉ विपनेश कुमार, डॉ अर्चना सिंह, डॉक्टर रेनू बैसवार, लैब टेक्नीशियन शिवेंद्र सिंह, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद तय्यब सिद्दीकी, लेखा प्रबंधक अमित कुमार सक्सेना, एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं क्षेत्र के सम्मानित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
