
मीडिया से रूबरू होते जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल
बांदा (उप्र) जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल इन दिनों खनिज परिवहन शुल्क को लेकर 6.21 करोड़ रुपए के गबन करने के मामले पर चर्चा में है l जिसके चलते उन्होंने जिलापंचायत सभागार में मिडिया से रूबरू होते हुए कहा कि मेरे खिलाफ साजिश हो रही है लगाए गए आरोप निराधार है जिसे खारिज करते है l प्रशासन चाहे तो जांच कर सकता है यदि दोषी पाया गया तो सजा दी जाए l बता दें कि दो बार से जनपद बांदा में जिला पंचायत में भाजपा के दो बार प्रतिनिधि ही जीतते चले आ रहे हैं l वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जिला पंचायत में लागू उपविधि शासनादेशों के अनुसार काम किया जनता है l जिलाधिकारी महोबा द्वारा की गई जांच एक पक्षीय है जिसमें मेरे पक्ष को नजरअंदाज किया गया है l उन्होंने कहा कि 12जुलाई 2021 को गठित जिला पंचायत बोर्ड की अब तक सभी बैठको में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति सदर विधायक प्रकाशचन्द्र द्विवेदी उपस्थित रहे लेकिन 3 सालों तक कोई शिकायत नहीं की गई उन्होंने आरोप लगते हुए कहा की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष खुद अनैतिक तरीके से पैसे का बंदर बांट किया करते थे l आप मुझे अनैतिक काम करने के लिए कहा जाता है l अनैतिक काम न करने देने से पूर्व अध्यक्ष के पति वर्तमान सदर विधायक मेरे ऊपर झूठा आरोप लगा कर मुझसे राजनैतिक बदला ले रहे है l शासन को पूरी स्वतंत्रता है निष्पक्ष होकर जांच कर सकते है l
