Site icon Bhoomika Bharat News

सीवरेज पाइप टूटी, वार्ड 13 की गलियों में भरा गंदा पानी

सीवरेज पाइप टूटी, वार्ड 13 की गलियों में भरा गंदा पानी

भिखी, 7जुलाई (परमजीत शर्मा ) :वार्ड नंबर 13 के बिजली ग्रिड के पास रहने वाले लोग पिछले डेढ़ महीने से टूटी सीवरेज पाइप की वजह से परेशान हैं। गलियों में गंदा पानी भरा है। बदबू और गंदगी से लोग बीमार होने लगे हैं। बच्चों और बुजुर्गों का गलियों से निकलना मुश्किल हो गया है। कई बुजुर्ग महिलाएं गंदे पानी में फिसलकर चोट खा चुकी हैं। छोटे बच्चे भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर पंचायत और सीवरेज विभाग ने अब तक कोई ध्यान नहीं दिया। लोगों ने डिप्टी कमिश्नर से मांग की कि उनके मानवाधिकारों को देखते हुए इस समस्या से राहत दिलाई जाए। संबंधित विभागों को निर्देश दिए जाएं।

इस मौके पर हरदीप सिंह, बिंदर सिंह, हरबंस सिंह वालिया, लाभ सिंह, मीता सिंह, दलबारा सिंह, जोत सिंह, दर्शन सिंह, गुरमेल कौर, दर्शना कौर, निहाल कौर, अमरजीत कौर, हरप्रीत कौर और दान कौर समेत बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद थे।

नगर पंचायत प्रधान सुखप्रीत कौर ने बताया कि दफ्तर की ओर से कई बार सीवरेज विभाग को पाइप की मरम्मत के लिए लिखा गया है। लेकिन विभाग के वर्करों की हड़ताल के कारण काम रुका हुआ है।

Exit mobile version