Site icon Bhoomika Bharat News

मूंफली की खेती बढ़ाने के लिए किसानों को मुफ्त बीज बांटे

मूंफली की खेती बढ़ाने के लिए किसानों को मुफ्त बीज बांटेभीखी, 7जुलाई ( रविंदर सिंह खुरमी ) :खेतीबाड़ी और किसान भलाई विभाग के निदेशक जसवंत सिंह की अगुवाई में फसली विविधता को बढ़ावा देने के लिए किसानों को मुफ्त मूंगफली का बीज बांटा जा रहा है। यह बीज बाबा गुदड़ शाह फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की ओर से वितरित किया जा रहा है।

कंपनी के निदेशक जसमीत सिंह कोटड़ा ने बताया कि गिरते भूजल स्तर को देखते हुए धान की खेती का रकबा घटाने की जरूरत है। इसके लिए किसानों को कम पानी में उगने वाली और ज्यादा मुनाफा देने वाली फसलों की ओर प्रेरित किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से मूंगफली की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इलाके की मिट्टी और मौसम मूंगफली की खेती के लिए अनुकूल हैं। यह फसल अन्य फसलों की तुलना में अधिक तकनीकी है और किसानों को बेहतर लाभ दे सकती है। फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी आधुनिक और नई तकनीकों के जरिए फसली विविधता को बढ़ावा दे रही है। इससे किसान आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

Exit mobile version