Site icon Bhoomika Bharat News

लखीमपुर खीरी सपा सांसद आनंद भदौरिया ने विकलांगों को बाटे उपकरण।

लखीमपुर खीरी विकासखंड मितौली के कस्बा स्थित सत्यम पब्लिक स्कूल में दिव्यांगजनो के लिए सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में आंनद भदौरिया सहित जिले के अधिकारी मौजूद रहे।
सांसद आनंद भदौरिया ने बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत आयोजित शिविर में कुल 498 दिव्यांग जनों ने पंजीकरण कराया था। जिनको मुख्य अतिथि सांसद आनंद भदौरिया ने शिविर में बैटरी साइकिल, साइकिल, कान मशीन , व्हीलचेयर, कमोड सहित तमाम प्रमुख उपकरणों को वितरित किया। इस मौके पर एलिम्कों के अधिकारियों के अलावा पूर्व विधायक सुनील लाला, विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा वीरू, जिला पंचायत सदस्य संदीप वर्मा, जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर वर्मा, सपा जिला उपाध्यक्ष गणेश शंकर पाल, छात्र सभा के जिला अध्यक्ष प्रवीण यादव, राम जीवन यादव, प्रकाश वर्मा, उमाशंकर वर्मा आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version