Site icon Bhoomika Bharat News

श्रावस्ती। रिश्ता हुआ शर्मशार फूफा ने भतीजी को झांसे मे लेकर नोचता रहा जिस्म गर्भवती होने पर करवा दिया निकाह

 

लखनऊ / श्रावस्ती उत्तर प्रदेश

रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

 

दिनांक 21जून 2025

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।यहां फूफा ने अपनी भतीजी को झांसे में लेकर उसका जिस्म नोचता रहा।गर्भवती होने पर उसका निकाह दूसरी जगह करा दिया।उस समय वह आठ महीने की गर्भवती थी।हकीकत सामने आई तो ससुराल के लोगों ने उसे घर से निकाल दिया।फूफा ने भतीजी का गर्भपात करवाकर छोड़कर भाग गया।पुलिस ने आरोपी फूफा के खिलाफ केस दर्ज किया है।

 

मामला भिनगा थाना क्षेत्र के एक गांव का है।यहां की रहने वाली भतीजी का निकाह अपने परिचित से कराने की बात कहकर बलरामपुर के फूफा ने उसे झांसे में ले लिया।निकाह तय होने के बाद पिता मजदूरी करने परदेश चला गया।इस दौरान फूफा का घर आनाजाना बढ़ गया।फूफा ने बहला फुसला कर भतीजी के साथ शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया।

 

इस बीच भतीजी गर्भवती हो गई।परदेश से लौटे पिता ने बेटी का निकाह दूसरी जगह कर दिया।ससुराल पहुंचने पर ससुरालीजनों को युवती के करीब आठ महीने के गर्भवती होने की जानकारी हुई।इसके बाद ससुरालीजनों ने उसे अपने घर रखने से इंकार कर दिया।जानकारी के बाद पिता ने फूफा से निकाह करने का दबाव बनाया तो वो उसे अपने साथ घर ले गया और गर्भपात करा दिया।

 

गर्भपात की दवा खाने से उसकी हालत बिगड़ने लगी।गंभीर हालत में उसे जिले की सीमा पर छोड़कर फूफा वापस लौट गया,उसकी हालत बिगड़ती गई।परिजनों ने गंभीर हालत में उसे संयुक्त जिला अस्पताल भिनगा में भर्ती कराया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरी जानकारी ली।आरोपी फूफा के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Exit mobile version