Site icon Bhoomika Bharat News

कटनी जिला जेल में किया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का पूर्वाभ्यास

कटनी – जिला जेल कटनी में नोडल आनंदम, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिशिर गेमावत के निर्देश पर एवं जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में 21 जून को 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम हेतु बंदियों द्वारा पूर्व योगाभ्यास सुबह 6.30 बजे से किया गया। यह पूर्वाभ्यास आनंद विभाग, जिला जेल प्रशासन एवं पतंजलि योग समिति के संयुक्‍त तत्‍वावधान में योगाचार्य डॉक्टर नरेंद्र तिवारी की उपस्थिति किया गया।

इस योगाभ्यास में जिला जेल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अतिरिक्त अनिल कांबले, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर, आनंद विभाग, दीप्ति श्रीवास्तव जेल शिक्षिका एवं अन्य की उपस्थिति रहीl

Exit mobile version