Site icon Bhoomika Bharat News

कटनी जिला निगरानी समिति की बैठक 19 को

जिला निगरानी समिति की बैठक 19 को

 

कटनी – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के संबंध में सुलभ और समावेशी चुनावी प्रक्रिया के उद्देश्य से जिला निगरानी समिति (डिस्ट्रिक्ट मॉनिटरिंग कमिटी ऑन एकसेसिबल इलेक्शन) की बैठक गुरुवार 19 जून को दोपहर 2 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई है।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, समस्त अनुविभागीय अधिकारी, आयुक्त नगर पालिक निगम, उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, अंशु जैन प्रतिनिधि भगवान महावीर विकलांग एवं पुर्नस्थापना केन्द्र, मनोज कहार प्रतिनिधि साइटसेवर संस्था एवं ब्रजकिशोर पाल अध्यक्ष दिशा दिव्यांग संगठन को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Exit mobile version