Site icon Bhoomika Bharat News

लखनऊ उत्तर प्रदेश. महिला व्यापार मंडल द्वारा रक्तदान दिवस पर संगोष्ठी

महिला व्यापार मंडल द्वारा रक्तदान दिवस पर संगोष्ठी

रिपोर्ट राजेश कुमार यादव
लखनऊ उत्तर प्रदेश दिनांक 18जून 2025
उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा रक्तदान दिवस पर महानगर अध्यक्ष रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में विशेष संगोष्ठी होटल यात्रिक में आयोजित की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत में महानगर अध्यक्ष रजनी गुप्ता तथा मुख्य अतिथि डॉ बत्रा होम्योपैथी क्लिनिक की डॉक्टर प्रियंका शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष ने रजनी गुप्ता ने बताया की महिलाएं रक्तदान करने में संकोच करती हैं। ज्यादातर महिलाओं को रक्तदान के बारे में काफी गलतफहमियां रहती हैं। इसी के चलते आज व्यापार मंडल में डॉक्टर प्रियंका द्वारा रक्तदान के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति के रक्तदान करने से तीन जीवन बचाएं जा सकते हैं और हमारा रक्त बहुत ही कम समय में दोबारा बन जाता है। हम सभी को यह पुनीत कार्य करते रहना चाहिए जिससे कि हमारे शरीर में नए रक्त के बनने की जगह बनती रहे और इस तरह से हम कई सारी बीमारियों से भी बचे रहते हैं।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि को नेहा झा तथा सीमा तिवारी ने शॉल पहनकर सम्मानित किया तथा कार्यक्रम संयोजिका मधु अग्रवाल तथा मंत्री रचना सोनी द्वारा तुलसी का पौधा स्मृति चिन्ह के रूप में दिया गया।
कार्यक्रम में रजनी गुप्ता डॉ प्रियंका शर्मा रचना सोनी नेहा झा अलका मित्तल मीनू चावला दिव्या गुप्ता कल्पना गुप्ता कुसुम साहू ममता अग्रवाल सीमा तिवारी नेहा झा कल्पना गुप्ता, रामश्री गुप्ता
मधु अग्रवाल इत्यादि शामिल हुए। संचालन अध्यक्ष रजनी गुप्ता द्वारा तथा आभार पल्लवी चतुर्वेदी ने संबोधित किय

Exit mobile version