Site icon Bhoomika Bharat News

पुलिसकर्मी के घर चोरों ने की लाखों की चोरी

अलीगढ़ के खैर थाना क्षेत्र के गोमत चौराहे पर चोरों द्वारा एक पुलिसकर्मी के घर में चोरी कर लाखों की नगदी तथा जेवरात चुरा लिए जाने की घटना सामने आई. गृहस्वामी हरि सिंह ने बताया कि उनका एक बेटा एवं उसकी पत्नी उ.प्र पुलिस मे सिपाही के पद पर बदायूं में तैनात हैं. हरिसिंह के अनुसार उनकी मां की तबीयत खराब होने पर वह उन्हें देखने अपने ग्राम मदनपुर गए थे. बापस आने पर उन्हें घर के ताले टूटे मिले उनके अनुसार चोर घर में रखे लगभग 4 लाख रुपये की नगदी तथा ज्वेलरी चुरा ले गए तथा घर पर लगे cctv कैमरा भी तोड़ गए. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Exit mobile version