Site icon Bhoomika Bharat News

गर्मी उमस जारी,बारिश का इंतजार

पिछले हफ्ते की बारिश के बाद शहर मेअभी भी मौसम शुष्क बना हुआ है। मानसून की आधिकारिक शुरूआत थी। बारिश सही तरीके से नही होने और आसमान मे बादल छाये रहने से शहरवासियो को काफी गर्मी और उमस झेलना पड़ रहा है। बुधवार को तेज धूप और बदलो के छाये रहने से उमस और भी बढ़ गया। बुधवार को दिन का तापमान 37•6 डिग्री लगभग रहा। जून के बाकी दिनो मे भी बादल छाये रहने की उम्मीद है।मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और मध्य भारत के ऊपर चक्रवाती हवाओ का क्षेत्र बन रहा है जिस कारण से आसमान मे बादल छाए रहते है। विदर्भ के किसी जिले मे बारिश की सूचना नही है। बारिश सही तरीके नही होने से जून के महिने मे भी शहरवासी पसीने से भीग रहे है। रात के समय भी उमस बना रहता है ।आज का अधिकतम तापमान 33 डीग्री एवं न्युनतम 27 डीग्री।
Exit mobile version