Site icon Bhoomika Bharat News

सिद्धार्थनगर एण्टीरोमियो स्क्वाड पुलिस द्वारा की गयी चेकिंग

सिद्धार्थनगर. पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में मनचलों एवं रोमियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में प्रभारी एण्टी रोमियो स्कवाड टीम /शक्ति मोबाइल द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत एण्टी रोमियो कार्यवाही के तहत थाना लोटन, उसका बाजार के कस्बा लोटन, सोहास, कस्बा उसका, पकड़ी, उसका रेलवे स्टेशन व स्कूल-कॉलेज/कोचिंग सेन्टर के पास तथा थानाक्षेत्र के आस-पास के मुख्य सड़को, चौराहों, रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की गयी तथा महिला दुकानदारों से नियमित आए दिन चौराहों बाजारों आदि में अनावश्यक घूमने वाले शोहदों आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की गई, चेकिंग के दौरान कोई अप्रिय बात नहीं रही। एण्टी रोमियों पुलिस टीम में म0उ0नि0 मीरा चौहान प्रभारी एण्टी रोमियो टीम जनपद सिद्धार्थनगर, आरक्षी राकेश कुमार यादव एण्टी रोमियो टीम जनपद सिद्धार्थनगर, महिला आरक्षी मधु भारती एण्टी रोमियो टीम जनपद सिद्धार्थनगर एवं महिला आरक्षी रीनू एण्टी रोमियो टीम जनपद सिद्धार्थनगर रही।

Exit mobile version