Site icon Bhoomika Bharat News

कुशीनगर,आमने सामने टकराई बाइक दो घायल

Oplus_0

कुशीनगर/ सुकरौली ,अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के मझना नाला पुल पर बुधवार की शाम दो बाइको की आमने सामने टककर हो जाने से दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगों ने एम्बुलेंस से घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के मटियरवा निवासी जीउत शर्मा उम्र 55 वर्ष पुत्र बृजराज शर्मा अपनी बाइक से सुकरौली की तरफ से फोरलेन के उत्तरी लेन विपरीत दिशा से अपने घर वापस घर जा रहे थे। अभी ये अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के मझना नाला पुल पर पहुचे ही थे कि गोरखपुर से हाटा की तरफ जा रहे बाइक से आमने सामने टक्कर हो गयी। जिससे दोनों बाइक पर सवार गिर कर घायल हो गए। घायल जिउत शर्मा को एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली पहुंचाया गया। परंतु अस्पताल कोई चिकित्स्क व कर्मचारी न होने से घायल लगभग आधा घंटा एम्बुलेंस में ही पड़ा रहा। एम्बुलेंस चालक ने अपने कंट्रोल रूम से सम्पर्क कर मेडिकल कालेज को ले गया। जबकि दूसरे घायल को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा पहुंचाया गया।

Exit mobile version