Site icon Bhoomika Bharat News

लंभुआ पूर्व विधायक ने नहर की पटरी पर रखे बोल्डर को हटवाया

लंभुआ पूर्व विधायक ने नहर की पटरी पर रखे बोल्डर को हटवाया

 

पुलिस अधीक्षक को मौके से ही लगाया फोन सूचना लगते ही पहुंचे तहसीलदार एवं थाना प्रभारी 

 

 

चांदा क्षेत्र के बैंतीकला टोल प्लाजा के बगल से गुजर रही नहर की पटरी पर पत्थर के बड़े बोल्डर लगाकर रोके गए मार्ग को खुलवाने के लिए पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी मौके पर पहुंचे है। सैकड़ों ग्रामीणों के साथ मौके से पूर्व विधायक ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक को टेलीफोन करके तत्काल खुलवाने की मांग पर आड़े है। पूर्व विधायक ने यह कहा जब तक खुलेगा नहीं मैं यहां से हटूंगा नहीं। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार देवानंद तिवारी एसएचओ रविंद्र सिंह ने वार्ता करके बोल्डर जेसीबी की सहायता से हटाया गया। तब जाकर पूर्व विधायक भ्रमड़ पर आगे गए।

पूर्व विधायक ने बताया कि किसी भी दशा मे रोड को बाधित नहीं किया जाना चाहिए। तहसीलदार देवानंद तिवारी ने स्थानिक पुलिस को ताकित किया कि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। आवागमन निर्वाण रूप से जारी रहना चाहिए है। स्थानीय लोगों ने बताया कि टोल टैक्स वालों ने के बोल्डर रखवाया है।

Exit mobile version