Site icon Bhoomika Bharat News

शासन ने मुरादाबाद के डीएम और एसएसपी को हटाया

मुरादाबाद जिले के नए डीएम अनुज कुमार सिंह और नए एसएसपी सतपाल अंतिल।

मुरादाबाद, यूपी

शासन के निर्देश पर बड़े स्तर पर हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के फेरबदल में मुरादाबाद के डीएम IAS मानवेंद्र सिंह और एसएसपी IPS हेमराज मीना को यहां से हटाया दिया गया है। इनके स्थान पर सीतापुर के डीएम अनुज कुमार सिंह को मुरादाबाद का डीएम और पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल को मुरादाबाद के एसएसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसएसपी मुरादाबाद रहे हेमराज मीना को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ बनाया गया है। संभावना जताई जा रही है कि शासन ने यह निर्णय लोकसभा चुनाव में मुरादाबाद सीट पर भाजपा को मिली हार के कारण लिया है। मुरादाबाद के डीएम और एसएसपी को यहां से हटाना चर्चा का विषय बना हुआ है।

मुरादाबाद से जिन्हें हटाया गया वह डीएम मानवेंद्र सिंह और एसएसपी हेमराज मीना।

 

Exit mobile version