Site icon Bhoomika Bharat News

ब्रेकिंग न्यूज़..एनएच 75 पर ट्रक के चपेट में आने से विक्षिप्त की हुई मौत

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा बंशीधर नगर गढ़वा राष्टीय राज मार्ग 75 पर पाल्हे कला ग्राम के समीप बीती रात मालवाहक ट्रक के चपेट में आने से एक विक्षिप्त की मौत घटना स्थल पर हो गई।

घटना के बाद मालवाहक ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस के माध्यम से विक्षिप्त को 108 एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहा चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हालाकि उक्त विक्षिप्त का समाचार लिखे जाने तक पहचान नहीं हो सका था। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

विक्षिप्त का उम्र लगभग 45 बर्ष बताया जाता है। घटना के दौरान काला उजला लाइनिग शर्ट तथा काला जींस पहना था।ट्रक के चपेट में आने से विक्षिप्त का बाया तरफ का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था व्यू दाया पैर टूट गया था। आस पास के लोगो ने बताया कि उक्त विक्षिप्त किसी दूसरे राज्य का है तथा पिछले एक माह से सड़क पर घूमते देखा गया था।

Exit mobile version