वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक होना जरूरी: विंध्याचल सिंह।
संवाददाता कोजराज परिहार जैसलमेर ।
जैसलमेर भारतीय रिजर्व बैंक और क्रिसिल फाउंडेशन के तत्वावधान में गांव बड़ा बाग में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
नाबार्ड से डीडीएम प्रदीप कुमार ने महिलाओं को नाबार्ड की योजनाओं के बारे में बताते हुए बैंक से जरूरत के अनुसार ऋण लेकर स्वरोजगार के बारे में विस्तृत जानकारी दी, क्रिसिल फाउंडेशन के एरिया मैनेजर चोखाराम चौधरी ने बताया कि आर्थिक नियोजन लक्ष्य पूर्ति के लिए एक जरूरी कदम है। प्रत्येक परिवार को मासिक आमदनी के अनुसार आवश्यक ,अनावश्यक अनियोजित खर्च पर विस्तार से जानकारी दी गई । चौधरी ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन, सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी देकर अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। सेंटर मैनेजर तेमाराम परिहार और फिल्ड कोऑर्डिनेटर नागेश पंवार ने वित्तीय साक्षरता केंद्र के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बचत करना अति आवश्यक है और अपनी बचत करके भविष्य के लिए अपने लिए और बच्चों के लिए वित्तीय प्रबंधन करें।
