Site icon Bhoomika Bharat News

सिवनी जिले में हुई गोहत्या का विरोधः मंडला में सर्व हिन्दू समाज ने रखा नगर बंद, निवास और बिछिया में भी असर

हेमंत नायक वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ मंडला मध्य प्रदेश 

मंडला*विगत दिनों सिवनी जिले में हुई गौ हत्या को लेकर मंडला जिले में भी आक्रोश देखा जा रहा है। घटना के विरोध में सर्व हिन्दू समाज ने बैठक कर मंगलवार को मंडला नगर बंद रखने का निर्णय लिया। जिसके बाद सुबह से ही नगर के बाजार पूरी तरह बंद हैं।

सुबह नगर के लोगों ने बढ़ चौराहे में एकत्रित होकर मुख्य मार्गों से वाहन रैली निकाली। नगर भ्रमण के बाद रैली आमानाला स्थित गोशाला पहुंची, जहां गौमाता का पूजन किया गया। मंडला बंद को नगर के विभिन्न व्यवसायिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने समर्थन दिया है।

सुबह से ही नगर की सभी दुकानें स्वैच्छिक रूप से बंद हैं। क्षेत्र में मेडिकल, पेट्रोल पंप जैसे आवश्यक सेवा को छोड़कर चाय, पान की गुमटी सहित लगभग सभी दुकानें बंद है। सड़कों पर सन्नाटा छाया हुआ है।

 

निवास और बिछिया में भी बंद का असर

 

गौ हत्या के विरोध में जिले के निवास और बिछिया में करीब दो घंटे के बंद का आव्हान किया गया है। मंडला नगर में दोपहर के बाद कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर अधिकारियों ज्ञापन देकर आरोपियों को कठोर दण्ड देने सहित विभिन्न मांगें रखी जाएंगी। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात है।

Exit mobile version