Site icon Bhoomika Bharat News

डयूटी के दौरान होमगार्ड की मौत, कोहराम

डयूटी के दौरान होमगार्ड की मौत, कोहराम

मृतक होमगार्ड-संतलाल

लालगंज, प्रतापगढ़। उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्रामीण बैंक राजापुर के पास रात में डयूटी कर रहे होमगार्ड की अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गयी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। लालगंज कोतवाली के बेलहा गांव निवासी संतलाल गुप्ता 57 लालगंज में होमगार्ड है। सोमवार की रात उसकी डयूटी उदयपुर थाना क्षेत्र के राजापुर इलाके में लगी थी। वह अपने साथी रामलखन यादव के साथ रात में डयूटी कर रहा था। इसी बीच अचानक सीने में दर्द होने से उसकी तबीयत खराब हो गयी। साथी होमगार्ड ने पुलिस को सूचना दी और उसे लेकर इलाज के लिए सांगीपुर सीएचसी पहुंचा। यहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने होमगार्ड को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान होमगार्ड की मौत हो गयी। होमगार्ड की मौत की जानकारी होने पर कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष राधेबाबू का कहना है कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है, घटना की जांच की जा रही है।

Exit mobile version