Site icon Bhoomika Bharat News

*थाना बहिलपुरवा पुलिस ने 01 अभियुक्त को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार*

*चित्रकूट 25जून 2024*

*थाना बहिलपुरवा पुलिस ने 01 अभियुक्त को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार*

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला हेड चित्रकूट शिवसंपत करवरिया

जनपद चित्रकूट पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष बहिलपुरवा राम सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 अनुभव वर्मा तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त अमित कुमार पुत्र अरविन्द कुमार प्रजापति निवासी मोहकमगढ़ थाना चित्रकूट जिला सतना म0प्र0 को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना बहिलपुरवा में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*बरामदगीः-*
10 लीटर कच्ची शराब
*गिरफ्तारी करने वाली टीमः-*
1.उ0नि0 अनुभव वर्मा थाना बहिलपुरवा
2.आरक्षी होलीकेन्द्र

Exit mobile version