Site icon Bhoomika Bharat News

मसाज की आड़ में देह व्यापार

जयपुर ग्रामीण

चौमूं के मोरीजा रोड़ पुलिया के पास आयुर्वेदिक स्पा सेंटर संचालित है जिसमें मसाज की आड़ में देह व्यापार का धन्धा चल रहा है। मुखबिर की सूचना पर सामोद थाना पुलिस ने रविवार रात को सेंटर पर छापा मारकर बड़ी कार्यवाही की। जिसमें पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पांच महिलाओं को भी पकड़ा लेकिन पूछताछ के बाद उनको छोड़ दिया गया।

मौके पर दो कर्मचारी व तीन ग्राहकों को संदिग्ध हालात में पकड़ा। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जहां उन्हें जेल भेज दिया गया।

Exit mobile version