Site icon Bhoomika Bharat News

सैनिक बनने की चाह, भाेर में ही दौड़ लगा रहे युवा

सिद्धार्थनगर। अयोध्या में दो जुलाई को अग्निवीर भर्ती की रैली होने वाली है। भर्ती में भाग लेने के लिए जिले के युवा भी शामिल हो सकते हैं। भर्ती आने से सैनिक बनने की चाह में युवा भोर से ही दौड़ लगा रहे हैं।
सैनिक बनने की चाह में शहर के अनेक स्थानों पर युवाओं की टोलियां सुबह-शाम सेका भर्ती की तैयारियों में जुटी हैं। युवा सड़कों पर दौड़ लगाने के साथ ही कसरत करते नजर आ रहे हैं। युवा भर्ती के लिए दौड़ प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। युवा अमित ने बताया कि वे और उनके साथी सेना भर्ती की तैयारियों में जुटे हैं। युवाओं का रिटायर्ड सैनिक व छुट्टी पर आने वाले जवान भी हौसला बढ़ा रहे है। ज्ञात हो कि सेना में भर्ती के लिए 16 सौ मीटर की दौड़ साढ़े पांच मिनट में पूरी करनी होती है। युवा दौड़ के साथ ही बीम, कूद व कसरत भी कर रहे हैं।

Exit mobile version