Site icon Bhoomika Bharat News

आज से मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य शूरू होगा

राज्य मे विधानसभा के चुनाव होने है। ऐसे मे जिला प्रशासन मतदाता सूची को लेकर गंभीर है। आगामी विधानसभा चुनाव के देखते हुए जिला प्रशासन ने मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य की घोषणा की है। आज मंगलवार 25 जुलाई से बीएलओ घर घर जाकर मतदाता सूची संशोधन का कार्य करेगे। जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव के समय मतदाता सूची मे कुछ खामिया रह गई थी। उसे सुधारने का प्रयास किया जयेगा। कोई भी नागरिक मतदान से वंचित न रह जाय इस बात का विशेष ध्यान रखा जायेगा। मतदाता सूची संशोधन 25 जुलाई से 24 अगस्त 2024 तक चलेगा। इस दौरान नए मतदाताओ का नाम जोड़ने नाम सुधारने मृत मतदाताओ के नाम हटाने आदि किये जायेगे। यह सभी कार्य बीएलओ द्वारा घर घर जाकर किया जाना है। इसके बाद प्रारूप मतदाता सूची को जारी कर उस पर दावा आपत्ति सुझाव लिया जायेगा। इस दौरान शनिवार-रविवार विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा। 20 अगस्त को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। मतदाता सूची संशोधन कार्य हेतु इस बार रजनैतिक दलो के बूथ लैवल एजेटों का सहारा लिया जायेगा। महानगरपालिका ग्राम पंचायतों के सहयोग से मतदाताओ के नाम सूची मे जोड़ने हटाने एवं नाम सुधारने आदि कार्य किये जायेगें।

Exit mobile version