Site icon Bhoomika Bharat News

मनासा नगर परिषद सभा कक्ष में 28 जून को ब्लड ग्रुपिंग अभियान के तहत विभिन्न सेवा संस्थानों की अनुविभागीय अधिकारी ने ली बैठक

मनासा। सोमवार को मनासा नगर परिषद कार्यालय सभा कक्ष में अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम पवन बारिया व नगर परिषद अध्यक्ष महोदया सीमा अजय तिवारी ने विभिन्न सेवा संस्थाओं की बैठक ली ।बैठक के दौरान नगर परिषद मनासा मे 28 जून को ब्लड ग्रुपिंग अभियान एवं मिशन बेंचमार्क मनासा नगर के रामपुरा नाका, मंदसौर नाका, बाबा रामदेव मंदिर, कृषि उपज मंडी गेट, गांधी चौक पर आयोजित किया जाएगा।आयोजन को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष, पार्षदगण एवं विभिन्न सेवा संस्थाओं जैसे लायंस क्लब, व्यापारी संघ, नारायण सेवा संस्थान, रक्तदाता क्लब, रोटरी क्लब आदि से चर्चा हुई। सभी ने अभियान को सफल बनाने के संबंध में आश्वस्त किया। बैठक के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष सीमा अजय तिवारी अनुविभागी अधिकारी एसडीएम पवन बारिया नगर परिषद सीएमओ रितेश पाटीदार सहित समस्त संस्थाओं के पदाधिकारी व वार्ड पार्षद मौजूद रहे।

Exit mobile version