Site icon Bhoomika Bharat News

सोशल मीडिया मे कट्टा दिखाने एवं स्थानीय लोगो को भयभीत करने वाले को कट्टा कारतूस सहित किया गिरफ्तार

कोठी पुलिस द्वारा सोशल मीडिया मे कट्टा दिखाने एवं स्थानीय लोगो को भयभीत करने वाले को कट्टा कारतूस सहित किया गिरफ्तार

  श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सतना श्री आशुतोष गुप्ता के कुशल निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विक्रम सिहं कुशवाह एवं एसडीओपी नागौद श्रीमती विदिता डागर जी के मार्गदर्शन में थाना कोठी द्वारा सोशल मीडिया मे कट्टा दिखाने वाले को कट्टा कारतूस सहित आरोपी को किया गया गिरफ्तार

  1. घटना विवरण- दिनांक 23/06/24 को सोशल मीडिया मे एक व्यक्ति द्वारा अपने हाथ में कट्टा लिये हुए फोटो वायरल हो रही थी वायरल पोस्ट के संबध मे थाना कोठी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि इंस्टाग्राम में वायरल होने वाला ग्राम कठवरिया का रहने वाला सत्तू उर्फ सत्यप्रकाश चौधरी ग्राम कठवरिया में अपने हाथ में देशी कट्टा लिये हुये रोड से आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर मौके पर जाकर पुलिस द्वारा रेड किया तो ग्राम कठवरिया मे सत्तू उर्फ सत्यप्रकाश चौधरी अपने दाहिने हाथ में लोहे का देशी कट्टा लिये हुये ऊपर को लहराता हुआ राहगीरो लोगों को डराते धमकाते दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकडा गया जिसकी तलाशी लेने पर लोहे का 315 बोर का देशी कट्टा एवं कट्टे के चेम्बर में एक जिंदा कारतूस फंसा हुआ मिला जिसे रखने के संबध मे सत्तू उर्फ सत्यप्रकाश चौधरी के पास कोई दस्तावेज न होने से कट्टा मय कारतूस के जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर धारा 25,27 आर्म्स एक्ट अंतर्गत पंजीबद्ध किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर केंद्रीय जेल सतना भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी – सत्तू उर्फ सत्यप्रकाश चौधरी पिता अशोक चौधरी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम गुलुई

सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी कोठी उपनिरी. रूपेंद्र राजपूत, सउनि सउनि अश्वनीधर द्विवेदी , प्र.आर प्रमोद तिवारी ,प्र.आर अवधेश प्यासी आर पंकज कुशवाहा ,आर राजपाल बागरी, आर रामनरेश बैगा,आर राजमणि साहू

Exit mobile version