Site icon Bhoomika Bharat News

एबीवीपी ने नीट पेपर मामले में दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी पर एफ आई आर हेतू एस पी को सौपा ज्ञापन 

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने एबीवीपी ने दो कांग्रेसी नेता का फुका पुतला

ए बी वी पी ने नीट पेपर मामले में दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी पर एफ आई आर हेतू एस पी को सौपा ज्ञापन

 

 

 

बैतूल :— पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के संबंध नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित NEET और अन्य प्रवेश परीक्षाओं को लेकर मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा पिछले दो-तीन दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया में अलग-अलग तरीके से बयानबाजी की जा रही हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बिना किसी प्रमाण के नीट पेपर लीक मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पर आरोप लगाए हैं।

उन्हीं के इशारे पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने मीडिया को दी गई बाइट में कहा कि ‘पेपर लीक मामले में हमेशा ABVP के कार्यकर्ता सामने आते हैं। वास्तविकता यह है कि राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित NEET की परीक्षा में गड़बड़ी सामने आने के बाद सबसे पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने ही मुखर होकर विद्यार्थियों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ पर जमकर विरोध किया था। अभाविप ने ही सबसे पहले इस मुद्दे को उठाया और पेपर लीक की सीबीआई जांच की मांग की थी।इसके बावजूद दोनों कांग्रेस नेता अनर्गल बयान दे रहे हैं और केवल राजनीतिक लाभ के लिए अभाविप को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। अतएव अभाविप आपसे अनुरोध करती है कि श्री सिंह एवं श्री पटवारी के विरुद्ध उचित धाराओं में प्रकरण दर्ज करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने का कष्ट करें।

Exit mobile version