Site icon Bhoomika Bharat News

मीडिया कर्मियो को लेकर जा रही नाव चट्टान से टकरा गई/कोई हताहत नही

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी की भंडारा यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार भंडारा मे मीडिया कर्मियो को ले जा रही नाव एक चट्टान से जा टकराई। जिससे नाव के तीन हिस्से हो गए। सौभाग्यवश हादसे मे कोई हताहत नही हुआ। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे विश्व स्तरीय जल परियोजना का भूमि पूजन करने भंडारा पहुंचे हुए थे। जहां पर नाव मे मीडिया बंधुओ के साथ जाते समय अचानक नाव एक चट्टान से टकरा गई। हादसे मे किसी को नुकसान नही पहुंचा। विश्व स्तरीय जल परियोजना वैनग॔गा नदी पर घोषी बांध के बैक वाॅटर पर बनाई जा रही है। यह प्रोजेक्ट भंडारा नागपुर जिले के की सीमा पर बन रहा है। इस परियोजना से युवाओ को रोजगार मिलने की संभावनाए है। परियोजना के पहले चरण का भूमि पूजन कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री पत्रकार बंधुओ के साथ गए हुए थे।

Exit mobile version