Site icon Bhoomika Bharat News

मां सरस्वती सांस्कृतिक क्लब के तत्वावधान में नौरंगाबाद स्थित कार्यालय पर हवन का कार्यक्रम का किया आयोजन

मां सरस्वती सांस्कृतिक क्लब के तत्वावधान में नौरंगाबाद स्थित कार्यालय पर हवन का कार्यक्रम का किया आयोजन

 

मां सरस्वती सांस्कृतिक क्लब के तत्वावधान में नौरंगाबाद स्थित कार्यालय पर हवन का कार्यक्रम | आयोजन किया गया । कार्यक्रम पंडित दिव्यांशु मिश्र ने पूरे विधि विधान के साथ सबसे पहले पूजा अर्चना सभी भक्तों को कराई उसके बाद हवन संपूर्ण कराया । पंडित दिव्यांशु मिश्र ने कहा कि हवन यज्ञ आदि करने से वायुमंडल का शुद्ध वातावरण बनता है और मन को शांति , साथ ही साथ पुण्य भी प्राप्त होता है । क्लब के अधिवक्ता भुवनेश अग्रवाल ने बताया यह हवन गीता पाठ संपूर्ण होने के उपलक्ष में कराया गया है । आयोजन के अंत में प्रगति अग्रवाल के नेतृत्व में सभी भक्तों को प्रसादी वितरित की गई और सभी भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया । इस अवसर पर क्लब की अध्यक्षा रेशू अग्रवाल , लवी पंडित , प्रगति अग्रवाल , एडवोकेट भुवनेश अग्रवाल , मीरा शर्मा , गगन अग्रवाल , यति पंडित , मनोरमा देवी आदि भक्तजन उपस्थित रहे ।

Exit mobile version