Site icon Bhoomika Bharat News

योग शिविर में दी गई लाभप्रद जानकारियां

योग शिविर में दी गई लाभप्रद जानकारियां

लालगंज, प्रतापगढ़। योग की महत्ता को लेकर नगर स्थित शिवशक्ति क्लीनिक परिसर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर को सम्बोधित करते हुए पूर्व चिकित्साधीक्षक डाॅ. पुरूषोत्तम शुक्ल ने कहा कि आज हमारे दैनिक जीवन में योग अति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि योग के नियमित गतिविधि के जरिए गम्भीर बीमारियों से बचाव हुआ करता है। उन्होंने कहा कि हृदय रोग तथा स्वांस से जुड़ी बीमारियों का निदान योगाभ्यास है। शिविर में इं. सुनील पाण्डेय ने योग की लाभप्रद जानकारियां दी। वहीं शिविर में डाॅ. पुरूषोत्तम शुक्ल ने योगाभ्यास कराया। इस मौके पर अधिवक्ता राकेश तिवारी गुड्डू, धर्मपाल सरोज, राजेश तिवारी, संदीप मिश्रा, वारिश खान आदि रहे।

Exit mobile version