Site icon Bhoomika Bharat News

परिचर्चा में नेत्रदान की बतायी गयी महत्ता, आशा कार्यकत्री ने लिया संकल्प

परिचर्चा में नेत्रदान की बतायी गयी महत्ता, आशा कार्यकत्री ने लिया संकल्प

जागरूकता कार्यक्रम में आशा कार्यकत्री द्वारा नेत्रदान का लिया गया संकल्प

लालगंज, प्रतापगढ़। लक्ष्मणपुर ब्लाक के गजराही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नेत्रदान के महत्व पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद आशाओं तथा लोगों को युवा सामाजिक सेवा संस्थान के विशेषज्ञों ने नेत्रदान की प्रक्रिया की जानकारियां प्रदान की। परिचर्चा में आलोक शुक्ला तथा विशाल मिश्रा ने नेत्रदान के द्वारा समाज को मिलने वाले सकारात्मक प्रभाव की जागरूकता प्रदान की। कार्यक्रम में डाॅ. आलोक रंजन ने भी विषय पर प्रकाश डाला। वहीं जागरूकता के तहत आशा कार्यकत्री राजकुमारी गुप्ता ने नेत्रदान के लिए संकल्प प्रपत्र भरा। राजकुमारी के संकल्प की कार्यक्रम में जुटे लोगों ने जमकर सराहना की।

Exit mobile version