Site icon Bhoomika Bharat News

बलौदा बाजार कन्नौजिया कुर्मी समाज शिवरीनारायण के संगठन का आम चुनाव विश्राम वट गिधौरी में समस्त सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी चितेश्वर प्रसाद वर्मा ने निर्वाचन पूर्व समाज को संबोधित करते हुए संगठन की शक्ति और उपयोगिता के महत्व को रखते हुए सामाजिक विकास में नये विचारों को समावेश कर नयी ऊर्जा से समाज सेवा करने की बात कहीं। निर्वाचन अधिकारी ने समाज से समन्वय से पदाधिकारी का निर्वाचन कर सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए सदस्यों को पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों के चयन के लिए चर्चा में आमंत्रित किया। जिसमें राम खिलावन, कृष्णा कुमार सिंगसार्वा, जगदीश प्रसाद, रामावतार कश्यप, हुलास राम कश्यप, पुरूषोत्तम कोशिश, प्रमोद कश्यप, मटूकराम, सुखीराम वर्मा ने अपने उद्गार से समाज को उत्साहित कर आम सहमति से निर्वाचित करने का आह्वान किया। सदस्यों ने संगठन के पदाधिकारियों सर्व सम्मति से निर्विरोध निर्वाचित हुए। जिसमें प्रदेशाध्यक्ष दरसराम वर्मा सेल, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार कश्यप पेंड्री, लव कुमार कोशिश डोंगाकोहरौद, सचिव शैलेन्द्र कुमार कौशिक तिलाई, कोषाध्यक्ष दशरथ प्रसाद कश्यप, सह सचिव श्याम स्वरूप रायसागर बने। कार्यकारिणी सदस्यों में सुखीराम वर्मा गिधौरी, खम्हन वर्मा खर्री , सियाराम रायसागर कचंदा , रामेश्वर कश्यप कुरियारी , नकादाऊ कश्यप मरघटी, किरीतराम कश्यप मल्दा, गुहाराम कश्यप पामगढ़,दीपक कश्यप राहौद निर्वाचित किए गये। निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का पुष्पहार, श्रीफल और गुलाल लगाकर सदस्यों ने स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। निर्वाचित पदाधिकारियों ने समाजिक उत्थान का संकल्प लेकर जनता की सक्रिय भागीदारी की अपील‌ किया है। समाज की और से द्वासराम, शैलकुमार वर्मा, थानूराम वर्मा, श्याम सुंदर कश्यप, मोहन लाल कौशिक, शत्रुघ्न कश्यप, नवरत्न, महावीर प्रसाद कोशिश, रमेश कुमार, महत्तर लाल बुधराम वर्मा, खोल बहराराम, कलानाथ आदि बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति रही।

Exit mobile version