Site icon Bhoomika Bharat News

बाईपास से गुजर रहीं बसें यात्री हो रहे परेशान

बाईपास से गुजर रहीं बसें यात्री हो रहे परेशान

 

अलीगढ़

 

गांधीपार्क बस अड्डा बंद हो जाने के बाद यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है । अधिकांश बसें अब शहर में न आकर बाईपास होकर गुजर रही हैं । इसको लेकर यात्रियों ने रोडवेज अफसरों से शिकायत की है । शहर में अब मसूदाबाद एवं सारसौल बस अड्डा से बसों का संचालन हो रहा है । बीती एक फरवरी को शहर में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए गांधीपार्क बस अड्डा बंद कर दिया गया है । नुमाइश के चलते यह कदम उठाया गया था । यात्रियों की शिकायत है । कि बसें इन बस अड्डों पर आने की बजाए हाईवे के रास्ते सीधे गुजर जाती हैं । जिससे परेशानी होती है । दिन हो या रात चालक एवं परिचालक उन्हें हाईवे पर ही उतारकर चलते बनते हैं । ऐसे में महिलाओं एवं बच्चों को रात के समय शहर में आवागमन करने में खासी | दिक्कतें होती हैं ।

रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा का कहना है कि हाईवे से बसों को ले जाने वाले चालक – परिचालकों पर कार्रवाई की जाएगी । अलीगढ़ परिक्षेत्र के अलावा जिन दूसरी डिपो के चालक – परिचालक बसों को बस अड्डे तक नहीं ला रहे हैं , उनके खिलाफ उनके डिपो इंचार्ज को पत्र भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी । एसपी यातायात मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि तय हुआ है कि सारसौल व मसूदाबाद बस स्टैंड तक आने वाली किसी भी रोडवेज बस को नहीं रोका जाएगा ।

Exit mobile version