Site icon Bhoomika Bharat News

स्कॉर्पियो में दो लोगों ने 2650 रूपए का डीजल डलवाकर भाग लिया

विक्रमजोत। छावनी क्षेत्र के विक्रमजोत-टूटीभीटी मार्ग पर धुसैनियां गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार को स्कॉर्पियों सवार दो लोगों ने 2650 रुपये का गाड़ी डीजल भरवाकर बगैर रुपये दिए फरार हो गए। मौजूद सेल्समैन के आवाज देने पर भी नहीं रुके। जब तक पंप संचालक पुलिस को फोन करते तब तक गाड़ी सवार हाईवे पर पहुंचकर फरार हो चुके थे। शनिवार को इस संबंध में पूजा किसान सेवा केंद्र (पेट्रोल पंप) शंकरपुर के प्रबंधक देवेंद्र कुमार तिवारी निवासी गोडसरा ने छावनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। चौकी प्रभारी विक्रमजोत रितेश कुमार सिंह ने कहा कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। छानबीन की जा रही है। संवाद @ अजय कुमार निषाद,वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज,बस्ती(सन्त कबीर नगर)

 

Exit mobile version