Site icon Bhoomika Bharat News

श्री महाप्रभु जगन्नाथ जी रथोत्सव कार्यक्रम

नागपुर:-मानेवाडा बेसा मार्ग पर नवनिर्मित जगन्नाथजी महाप्रभु के मंदिर मे रथोत्सव का शुभारंभ हुआ। रथोत्सव 19 जुलाई तक जारी रहेगा। 22जून को देव स्नान पर्व पर भगवान जगन्नाथजी भाई बलभद्र बहन सुभद्रा देवी का मंडप आगमन हुआ। चंदन केसर कस्तूरी पुष्प जल मिश्रित सहस्रधारा से स्नान कराया गया। यहा पर पूरी से पधारे पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार कर अनुष्ठान किया गया।पूरा मंदिर परिसर “जय जगन्नाथ” के जयकारो से गुंजायमान हो उठा। 23जून से भगवान 15दिनो के लिए विश्राम करेगे। 07 जुलाई नवयौवन दर्शन श्री गुंडीचा रथयात्रा निकाली जायेगी। 11जुलाई हेरा पंचमी महालक्ष्मी रथ भग्न उत्सव 15 जुलाई बहुड़ा यात्रा मौसी मां के घर वापसी होगी। 17 जुलाई सुनोवश महाप्रभु को स्वर्णालंकार से सुसज्जित किया जायेगा। 18 जुलाई को अधर पन पनालगी एवं 19 जुलाई को महापरभु को सिंहासन पर विराजमान किया जायेगा। इस तरह से रथोत्सव का कार्यक्रम संपन्न किया जायेगा।

Exit mobile version