Site icon Bhoomika Bharat News

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में मनाया गया दशम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

सिद्धार्थनगर. शासन के निर्देशानुसार जनपद में दशम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री उ0प्र0 का लाइव प्रसारण दिखाया गया। दशम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम जिसकी थीम ”योग स्वयं और समाज के लिए” के अन्तर्गत का सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी पवन अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार द्वारा जिला स्पोर्टस स्टेडियम सिद्धार्थनगर में दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया गया। जिला स्पोर्टस स्टेडियम सिद्धार्थनगर में प्रातः 6:00 बजे से 8:00 बजे तक योग दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर, प्राचार्य मेडिकल कालेज, जिला विकास अधिकारी गोपाल प्रसाद कुशवाहा, पी0डी0 नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला महामंत्री भाजपा विपिन सिंह, जिला मंत्री भाजपा अजय उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा निशान्त पाण्डेय, नगर अध्यक्ष भाजपा महेश वर्मा, समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी/ कर्मचारी एवं स्थानीय नगरवासियों ने योग दिवस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लिया गया। सभी जनप्रतिनिधियों, नगरवासियों, अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा योग दिवस के अवसर पर मास्टर ट्रेनरों द्वारा योग कराया गया। सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने कहा कि आज हम दशम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं। योग का हमारे जीवन में बहुत ही लाभकारी है। आज के दिन ही नहीं बल्की 365 दिन योग करना चाहिए। प्रधानमंत्री जी पूरे विश्व में योग की पहचान बन गयी है। हम सब लोगों को प्रतिदिन योग करना चाहिए। पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ योग दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे कार्यक्रम के आयोजन की सराहना की गयी। योगा प्रशिक्षक राकेश त्रिपाठी, उपेन्द्र उपाध्याय, महेश कुमार, श्वेत चन्द्र पाण्डेय, अरूण कुमार त्रिपाठी द्वारा योगाभ्यास कराया गया। इसी प्रकार जनपद के समस्त तहसीलों/ नगर पालिका/ नगर पंचायत/ ब्लाकों पर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Exit mobile version