
खतरों को नहीं होता आभास
डॉ. वरुण कपूर ने कहा वास्तविक दुनिया के खतरे दिखाई पड़ते हैं, किन्तु आभासी दुनिया के नहीं। इसका ये मतलब नहीं है कि आभासी दुनिया में खतरे नहीं हैं। वास्तविक दुनिया के खतरों से पुलिस आपकी सुरक्षा कर सकती है किन्तु साइबर वर्ल्ड के खतरों से आपकी जागरूकता ही आपको बचा सकती है। इसके लिए आपको हमेशा सतर्क और जागरूक रहकर सायबर स्पेस का उपयोग करना चाहिए।लालच देने वाले संदेशों से रहे दूर
ज्यादा से ज्यादा जानकारी रखो और उसका प्रयोग करो। साइबर स्पेस में आपका इंटरैक्शन स्क्रीन के साथ होता है इसमें जो दिख रहा है वह हमेशा सही हो जरूरी नहीं है। इसलिए फैक्ट को जांचे, अनजान से संपर्क मत करो।
उन्होंने एआई और डीपफेक के खतरों से सावधान रहने की सलाह देते हुए कहा कि अपने बारे में कितनी इंफार्मेशन कब, कैसे और कहां शेयर करनी है, शेयर करना भी है या नहीं। ये तय कर अपनी सूचना को सुरक्षित रखे ताकि वो गलत हाथों में न पहुंचे।
इस दौरान आईजी बालाघाट संजय कुमार, एसपी मंडला रजत सकलेचा, स्कूल के प्रिंसिपल और स्टॉफ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।
