Site icon Bhoomika Bharat News

जमशेदपुर बर्बाद होती युवा पीढ़ी को नशे से मुक्ति दिलाएं,डी सी साहब:-राम सिंह मुंडा

जमशेदपुर ।भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी श्री राम सिंह मुंडा ने पूर्वी सिंहभूम जिला के उपयुक्त महोदय को एक ज्ञापन सौंप कर उपायुक्त महोदय का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा है कि, इन दिनों पूरे जमशेदपुर शहर के युवा पीढ़ी ब्राउन शुगर, गांजा, चरस, डोडा, अवैध महुआ शराब, आदि के नशे की गिरफ्त में आकर बर्बाद हो रहे हैं, शहर के हजारों मध्यम वर्गीय परिवार का घर बर्बाद हो रहा है,

श्री मुंडा ने उपायुक्त महोदय से गुहार लगाते हुए कहा की युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कड़ाई से अंकुश लगाना होगा, क्योंकि अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त सरगनाओं के द्वारा, लगातार क्षेत्र का विस्तार किया जा रहा है, और पुलिस की नाक के नीचे अवैध महुआ शराब, ब्राउन शुगर, चरस, गांजा, आदि का कारोबार फल फूल रहा है, इसकी रोकथाम के लिए विशेष टीम गठित कर, लगातार छापामारी अभियान चलाने की आवश्यकता है, तभी जाकर नशे के शिकंजे में लगातर फंसते युवा पीढ़ी को नशे से मुक्ति दिलाया जा सकता है,

भाजपा नेता श्री राम सिंह मुंडा में कहा कि इस गंभीर विषय पर स्थानीय सामाजिक संस्था एनजीओ,जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक, मुखिया ,को भी आगे आकर आवाज बुलंद करना चाहिए, क्योंकि नशे के शिकंजे में फंसे युवा वर्ग, नशे के कारण, चोरी, छीनताई, पैकेटमारी, मोबाइल चोरी, आदि घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, जिससे जमशेदपुर शहर का कानून व्यवस्था भी खराब हो रहा है,

श्री मुंडा ने उम्मीद जताते हुए कहा कि आशा है कि उपायुक्त महोदय, आवेदन पत्र को गंभीरता से संज्ञान में ले कर

नशे के मकर जाल में फंसते युवाओं एवं हजारों बर्बाद होते परिवार को ध्यान में रखते हुए उचित पहल करेंगे

Exit mobile version