Site icon Bhoomika Bharat News

मृतक के परिजन से मिले विधायक, किए आर्थिक सहयोग

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा बंशीधर नगर से..भाजपा विधायक: भानु प्रताप शाही ने शनिवार को सिरियाटोंगर गांव जाकर मृतक के परिजनों से मुलाकात किया।

इस दौरान विधायक ने परिजनों को सांत्वना देते हुए आर्थिक सहायता प्रदान किया। मालूम हो की कुछ दिन पुर्व पाल्हे कला स्थित एनएच पर हुई सड़क दुर्घटना में गांव के पांच युवकों की मौत हो गई थी। यह सभी रोजगार की तलाश में ऑटो से गुजरात के लिए ट्रेन पकड़ने जा रहे थे।

इस दौरान विधायक ने परिजनों से कहा कि घटना के वक्त में बाहर था। दुखद खबर सुनकर तत्काल डीसी से बात कर सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का मांग किया था। उन्होंने कहा कि सरकारी पदाधिकारी को जल्द मुआवजा देने का निर्देश दिया है। बारी-बारी से सभी मृतकों के घर जाकर विधायक ने आर्थिक सहायता देते हुए मृतक के परिजन को ढांढस बढ़ाया।

उन्होंने कहा कि शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़े हैं। इस दौरान सीओ बासुदेव राय,भाजपा नेता भगत आनंद यादव,अनुसूचित जिला अध्यक्ष लक्ष्मण राम, विधायक प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह, मुखिया सोना देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Exit mobile version