Site icon Bhoomika Bharat News

श्री सांवरिया सेठ मंदिर का 19वा वर्षगांठ महोत्सव

 

 

जावरा-शास्त्री कॉलोनी स्थित श्री साँवलिया सेठ मंदिर का 19 वां वर्षगाँठ महोत्सव बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं। शनिवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। व्यासपीठ राष्ट्रसंत श्री नमन जी वैष्णव ने कथा का रसपान कराया। शिव शक्ति मारुति मंदिर व श्री सांवरिया सेठ मंदिर समिति सदस्य निलेश जोशी ने बताया कि कथा के प्रथम दिवस पर श्री राधे श्रीकृष्ण को मिलाने की राह प्रदान करती हैं। कथा को गोमाता को समर्पित करने का आह्वाहन किया। कथा के प्रथम दिवस पर पोथी पूजन का लाभ जीनियस पब्लिक स्कूल प्राचार्य राजेश शर्मा, कृष्णा केतुनिया। मुख्य यजमान महेश व्यास रहें। आरती का लाभ तरुण तोमर, अम्बालाल चौधरी, हरिनारायण अरोरा द्वारा की गई। नगर के गणमान्य नागरिक चंद्रशेखर जोशी, के एन कुमावत , केवलराम सांखला, संजय कनोजिया, नंदलाल जाजू आदि ने धर्मलाभ लिया। 29 जून 2024 को वर्षगाँठ महोत्सव के अंतर्गत दोपहर 12:30 बजे महाआरती कर महाप्रसादी (भण्डारा) का आयोजन किया जावेगा।

Exit mobile version