Site icon Bhoomika Bharat News

शहर मे कल हुई बारिश से कई जगह पेड़ गिरे/वाहनो को हुआ नुकसान

हरियाली का शहर नागपुर मे लगता है अब पेड़ कमजोर होने लगे है। बारिश और हवाओ से यहां के पेड़ गिरने लगे है। नागपुर शहर हरियाली के मामले मे दूसरे नंबर पर रहता है। लेकिन अब दिन पर दिन यहां पेड़ो की संख्या कम होने लगी है। कुछ आधुनिकता के चक्कर मे तो कुछ तेज बारिश व हवाओ से यहां पेड़ गिर जाते है। जिससे यहां की हरियाली एवं वातावरण मे भी इसका प्रभाव पड़ता है। शुक्रवार शाम को शहर मे हुए बारिश से कई जगह पेड़ गिरने की खबर है। पेड़ो के गिरने से कई वाहनो को नुकसान हुआ है। धरमपेठ परिसर मे एक बड़ा सा पेड़ बारिश के दौरान गिर गया जिससे पेड़ के नीचे रखे एक कार को नुकसान पहुंचा। ऐसे ही कुछ अन्य जगहो पर भी पेड़ गिरने से वाहन को क्षति पहुची। हमारा नागपुर शहर काफी हरा भरा शहर था। आज तेज गति से विकास के नाम पर यहां की हरियाली धीरे धीरे कम होने लगी है। लगता है यहां के पेड़ पौधे कमजोर होने लगे है।तभी बारिश और तेज हवाओ के झटके से अपने आप गिर जाते है। पेड़ो का कम हो जाना वातावरण के लिए भी अच्छा नही होता है।

Exit mobile version