Site icon Bhoomika Bharat News

*उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट

*उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की एवं विंध्य सीमाओं से लगे क्षेत्रों में नशे की रोकथाम हेतु कड़ी कार्रवाई का किया आग्रह*
उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने गुरुवार रात्रि लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने आदित्यनाथ से उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों से मध्यप्रदेश एवं मुख्यतः विंध्य क्षेत्र के जिलों में विक्रय हो रहे मादक पदार्थ कोडिन फॉस्फेट (कोरेक्स) जिससे युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है, उसके रोकथाम एवं ऐसा करने वालों पर एनडीपीएस ऐक्ट के तहत सख्त कार्रवाई का आग्रह किया।

Exit mobile version