Site icon Bhoomika Bharat News

नीट परीक्षा में धांधली को लेकर विरोध प्रदर्शन में कांग्रेसियों को नजरबंद करने को लेकर आक्रोश

नीट परीक्षा में धांधली को लेकर विरोध प्रदर्शन में कांग्रेसियों को नजरबंद करने को लेकर आक्रोश

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज की अगुवाई में प्रतापगढ़ के कांग्रेसियों ने प्रदेशव्यापी प्रदर्शन में भरी हुंकार

प्रतापगढ़। नीट परीक्षा में हुई पेपरलीक के जरिए धांधली को लेकर जिले के प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों को हिरासत में लेकर नजरबंद किये जाने को लेकर यहां कार्यकर्ताओं मे गुस्से का माहौल दिखा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी की अगुवाई में कांग्रेसियों का जत्था शुक्रवार को लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आहवान पर विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचा। वहां नीट परीक्षा में पेपरलीक को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में जिले के कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी को भी समर्थकों सहित हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हिरासत में लिये गये प्रदर्शनकारी नेताओं के साथ जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी को भी हिरासत में लेकर ईको गार्डन में नजरबंद कर दिया। घंटो बाद प्रदेश अध्यक्ष समेत जिले के कांग्रेसी रिहा किये गये। संगठन के जिलाध्यक्ष नीरज की गिरफ्तारी की जानकारी जिले में पहुंची तो कांग्रेसियों में सरकार व प्रशासन के खिलाफ गुस्से का माहौल दिखा। इस बाबत जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी का कहना है कि कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में शांतिपूर्ण ढंग से छात्रों के भविष्य को लेकर लोकतांत्रिक विरोध दर्ज करा रहे थे। ऐसे में भाजपा की प्रदेश सरकार के इशारे पर न्याय की आवाज दबाने के लिए कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर अलोकतांत्रिक व दमनकारी कार्रवाई पर पुलिस अमादा हो गयी। विरोध प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के साथ सेवादल के जिलाध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला, प्रदेश सचिव प्रेमशंकर द्विवेदी, प्रशांत सिंह, प्रिंसू, सुनीता पटेल, योगेश यादव, दिलीप गौतम, राजेन्द्र वर्मा ने पुलिस कार्रवाई को लेकर कहा कि सरकार चाहे जितना दमन का रास्ता बनाये कांग्रेस नीट की परीक्षा रदद होने तक सदन से सड़क तक संघर्ष जारी रखेगी।

Exit mobile version