Site icon Bhoomika Bharat News

अयोध्या में भाजपा की हार की शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर समीक्षा शुरू।

अयोध्या

लोकसभा चुनाव में अयोध्या में भाजपा की हार की शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर समीक्षा शुरू हो गई है। खुद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने हार के कारणों को विधानसभा क्षेत्र में बैठक करके तलाशने की कोशिश की। इस दौरान कई अनछुए पहलू भी उनके सामने आए। प्रदेश अध्यक्ष अपनी रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को सौंपेंगे।इस दौरान वे दो दिवसीय प्रवास के पहले दिन उन्होंने मिल्कीपुर, बीकापुर और अयोध्या विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक की। यहां पर उन्होंने सबसे पहले मिल्कीपुर सुरक्षित सीट पर हार की वजहों को जानने का प्रयास किया। मौजूदा समय के सपा सांसद अवधेश प्रसाद इसी सीट से विधायक रहे हैं। इस सीट पर अब उप चुनाव होना है।इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि हार की समीक्षा की बैठक की जा रही है,कार्यकर्ताओं से बात कर रहे हैं, कहीं ना कहीं कोई कमी रह गई है, आगे उस कमी को पूरा करेंगे, मुझे लगता है सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को हम जनता तक पहुंचने में नाकाम रहे हैं, आगे इस योजनाओं को हम जनता तक पहुंचाएंगे, मोदी और योगी सरकार की जो जन कल्याणकारी योजनाएं चल रही है उसको जन जन तक पहुंचाना हमारा मिशन है, समीक्षा रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व को जल्द देंगे।बता दे कि आज रुदौली और दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र की बैठक की जाएगी।
Exit mobile version