Site icon Bhoomika Bharat News

उपखण्ड अधिकारी सीकर ने कुडली में की रात्रि चौपाल

सीकर. ग्राम पंचायत कुडली में गुरूवार को सीकर उपखण्ड अधिकारी जय कौशिक की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। रात्रि चौपाल में 11 शिकायत प्रकरण प्राप्त हुए तथा राजस्व के 3 प्रकरण मौके पर ही निस्तारण किए गए। रात्रि चौपाल में तहसीलदार सीकर रजनी चौधरी, विकास अधिकारी पिपराली शिशुपाल सिंह, सरपंच ग्राम पंचायत कुडली सन्तोष देवी, ग्राम विकास अधिकारी संदीप बगडिया, संत लाल मौर्य, पटवारी कुलदीप सिंह सहित अन्य विभागो के कर्मचारी उपस्थित थे।

Exit mobile version