Site icon Bhoomika Bharat News

ब्रेकिंग न्यूज़..बाइक दुर्घटना में दो घायल, करंट लगने से महिला जख्मी

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा बंशीधर नगर गढ़वा राष्टीय राज मार्ग 75 पर बुधवार की देर रात महदेइया ग्राम के समीप मोटरसाइकल दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। दोनो घायलों को स्थानीय लोगो के सहयोग से 108 एंबुलेंस के माध्यम से अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा इलाज के बाद चिकित्सक ने घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।घटना में घायल होने वालो में थाना क्षेत्र के कुंबा ग्राम निवासी सुर्यदेव राम के 24 वर्षीय पुत्र मोनू कुमार तथा ललन उराव के 20 वर्षीय पुत्र संतोष उराव का नाम शामिल है। घटना के बारे में बताया जाता है कि दोनो घायल बंशीधर नगर से अपने गांव कुंबा लौट रहे थे। महदेइया ग्राम के समीप अनियंत्रित होकर गिर गए जिससे घायल हो गए।

जबकि एक अन्य खबर के अनुसार

धुरकी थाना क्षेत्र के सगमा गांव निवासी मिथुन गुप्ता की 24 वर्षीय पत्नी बेबी देवी बिजली करंट के चपेट में आने से जख्मी हो गई। परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया जहा इलाज के बाद चिकित्सक ने स्थिति खतरे से बाहर बताया। घटना के बारे में परिजनों ने बताया की सुबह उठ कर घर का लिपाइ कर रही थी इसी दौरान पंखा चलाने के लिए बिजली बोर्ड में पलक लगाने के दौरान पंखा में करंट आ गया जिसके बाद बेबी देवी को करंट लग गया।

Exit mobile version