Site icon Bhoomika Bharat News

क्षेत्राधिकारी ने थाना मालीपुर का किया निरीक्षण,की प्रसंशा

 

 

 

 

क्षेत्राधिकारी ने थाना मालीपुर का किया निरीक्षण,की प्रसंशा

संवा शिवम गुप्ता 

 अम्बेडकर नगर। जनपद के मालीपुर थाने के अ र्ध वार्षिक निरीक्षण के दौरान अभिलेख तथा थाने के कार्यालय से लेकर पूरे थाना परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया।सीओ ने मालखाना में सुरक्षित रखे सामानों व साक्ष्यों को देखा और उसका मिलान कराया। इस दौरान रजिस्टर में कमी पाए जाने पर सुधारने की नसीहत दी। सीओ ने परिसर की साफ सफाई के साथ पुलिस कर्मियों के लिए बन रहे आवास और कार्यालय को देखा और ठेकेदार को समय से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। आगंतुक रजिस्टर, उनकी समस्याओं और उस पर लगाई गई आख्या से मिलान कराया। रजिस्टर में दर्ज कुछ पीड़ितों से मोबाइल पर बात कर पुलिस के व्यवहार के प्रति जानकारी ली। लंबित विवेचना, मुख्यमंत्री संदर्भित शिकायतों के गुणवत्ता परक निस्तारण का आदेश दिया। मेस के निरीक्षण में भोजन की गुणवत्ता देखा। इस दौरान थानाध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी समेत अन्य उपनिरीक्षक और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Exit mobile version