Site icon Bhoomika Bharat News

अम्बेडकरनगर: तेज गर्मी व कम पानी से मरने लगीं मछलियां

बसखारी (अंबेडकरनगर)। तेज गर्मी व लगातार गिरते जलस्तर के चलते मसड़ा झील में मछलियां मरने लगी हैं। बताते चलें कि बसखारी विकासखंड क्षेत्र के मसड़ा झील में मत्स्य पालन के लिए प्रशासनिक स्तर पर इसका आवंटन मत्स्य जीव समिति मसडा मोहनपुर को मिला है।
इसमें समिति द्वारा मत्स्य पालन का उद्योग किया जाता है। इस बीच तेज गर्मी व लगातार जलस्तर के कम होने से झील में मछलियां भी मरने लगी हैं। वहीं लोगों को भी दुर्गंध फैलने से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
इस बीच समिति के सदस्यों ने झील से लगभग 20 क्विंटल मृत मछलियों को एकत्र कर गड्ढा खोदकर उसमें दबवा दिया। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। बाजार के रवि, नईम, रफ़ी, इफ्तेखार, हरिओम आदि ने झील में पानी भरवाने की मांग की है।

Exit mobile version