Site icon Bhoomika Bharat News

आज का संस्कारी छात्र का बेहतर नागरिक बनेगा :- वीरेंद्र सोलंकी

*”आज का संस्कारी छात्र कल का बेहतर नागरिक बनेगा:- वीरेंद्र सिंह सोलंकी”*
===================
बांगरदा स्कूल में प्रवेश उत्सव
====================
बांगरदा (खरगोन) आज का संस्कृत छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर कल का बेहतर नागरिक बनकर अपने माता-पिता एवं गुरु का नाम रोशन करेगा।
उक्त विचार व्यक्त करते हुए संकुल प्राचार्य वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने छात्र-छात्राओं को अवगत कराया की विद्यालय में सभी छात्र एक साथ अध्ययन करते हैं। सभी छात्रों को विद्यालय शिक्षकों द्वारा समान शिक्षा प्रदान की जाती है। परंतु समर्थ गुरु(शिक्षक) से पात्र शिष्य ही अपेक्षा अनुसार शिक्षा एवं संस्कार ग्रहण कर पाते हैं। अतः सभी छात्र एवं छात्राएं विद्यालय को गुरुकुल समझकर समर्थ गुरुओं से पात्र शिष्य बनकर उच्च शिक्षा एवं संस्कार ग्रहण करें।
जन शिक्षक जगदीश शाह एवं समाजसेवी रामेश्वर फूलकर ने शिक्षा विभाग की छात्र हितैषी योजनाओं से अवगत कराते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शासकीय शिक्षण संस्थानों में निशुल्क शिक्षा के साथ छात्रवृत्ति, निशुल्क पुस्तक, माध्यमिक स्तर तक के बच्चों को प्रधानमंत्री पोषण शक्ति के तहत भोजन दिया जाता है। साथ ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु पात्र छात्र छात्राओं को शासन द्वारा वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाती है। इसके पूर्व संकुल प्राचार्य वीरेंद्र सिंह सोलंकी एवं समाजसेवी रामेश्वर फुलकर ने छात्र-छात्राओं के साथ सरस्वती पूजन कर प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का परंपरागत शुभारंभ किया। माध्यमिक विद्यालय की प्रधानपाठक श्रीमती संगीता मुकाती एवं हाई स्कूल में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती मनीषा प्रधान ने बच्चों को मंगल टिका कर स्वागत किया।
शिक्षक तरुण मंडलोई ने अवगत कराया की संस्था में प्रवेश लेने के पूर्व सभी छात्र-छात्राएं अपने दस्तावेजों का स्वयं निरीक्षण कर ले। क्योंकि आधार कार्ड, समग्र पंजीयन में एवं अंकसूची में हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में समस्त जानकारी में समानता होना आवश्यक है। जानकारी में समानता नहीं होने पर विभाग के पोर्टल पर जानकारी अपलोड करने में समस्या आती है। जिसके कारण छात्र-छात्राओं को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में छात्र-छात्राओं को नई पुस्तकों का वितरण समाज सेवी रामेश्वर फुलकर, संकुल प्राचार्य वीरेंद्र सिंह सोलंकी, जनशिक्षक बिहारी लाल रेवापाटी ने किया। कार्यक्रम का संचालन जन शिक्षक जगदीश शाह ने किया एवं अंत में संस्था के शिक्षक राकेश पाटीदार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
:- रामेश्वर फूलकर पत्रकार
बांगरदाVID_20240618_124853

Exit mobile version