Site icon Bhoomika Bharat News

गांव नेवड में एक युवती ने घटका जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान हुई मौत, परिजनों ने लगाया लव जिहाद का आरोप दोषी युवक पर सख्त कार्यवाही की करी मांग, पढ़े खबर

 

नीमच। सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव नेवड में सोमवार को एक युवती ने जहरीला पदार्थ घटक लिया। जिसकी निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई है। मृतिका के परिजनों ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, लव जिहाद के आरोप लगाए हैं। और दोषी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। दरअसल गांव नेवड में भारती चौहान नामक युवती ने सोमवार को जहरीला पदार्थ घटक लिया।जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने पर नीमच जिला चिकित्सालय लाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए कनावटी के समीप स्थित निजी चिकित्सालय में रेफर किया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है जिसके बाद रात्रि में ही परिजन सिटी थाने पर पहुंचे और दोषी पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।मृतिका के शव का मंगलवार की सुबह जिला चिकित्सालय में पीएम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है मामले में मृतिका की मां नीतू चौहान ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया है कि उसकी पुत्री भारती चौहान नीमच में पढ़ाई करती थी इसी दौरान उसकी दोस्ती नईम खान नामक युवक से हो गई। जिसने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया और उसको प्रेग्नेंट कर दिया। जब नईम खान को शादी करने के लिए बोला तो वह टालता रहा।नईम 2 साल से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर रहा था। वहीं सोमवार को जब उसकी पुत्री ने शादी के संबध में बात करने के लिए उसे नेवड़ बुलाया शादी करने और उसे रखने के लिए बोला तो विवाद करने लगा। मृतिका की मां ने आरोप लगाया कि नईम खान ने ही उसकी पुत्री को जहरीला पदार्थ दिया है जिसके चलते उसकी मौत हुई है। मृतका की मां ने लव जिहाद के आरोप लगाए हैं। दोषी पर सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की है। बता दे की मृतका की 2 साल की एक लड़की भी हैं। फिलहाल मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपृद कर दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version